नई.दिल्ली : मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम का उपयोग करने वाले भारतीय यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है। भारत में टेलीग्राम पर लगाया गया अस्थायी प्रतिबंध समाप्त हो गया है और ऐप एक बार फिर गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। अब यूजर्स टेलीग्राम को डाउनलोड कर सामान्य रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा को देखते हुए सरकार ने Telegram पर अस्थायी बैन लगाया था। इस प्रतिबंध की अवधि 22 जून को समाप्त हो गई, जिसके बाद ऐप को फिर से भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

हालांकि, टेलीग्राम की वापसी के बावजूद एक महत्वपूर्ण फीचर पर अभी भी रोक बनी रहेगी। जानकारी के अनुसार, भारतीय यूजर्स 30 जून 2026 तक भेजे गए संदेशों को एडिट (संपादित) नहीं कर सकेंगे। यह प्रतिबंध अस्थायी रूप से लागू रहेगा।टेलीग्राम की वापसी से लाखों यूजर्स को राहत मिली है, जो पढ़ाई, कारोबार और निजी संवाद के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, मैसेज एडिट फीचर पर लगी रोक हटने के बाद यूजर्स को ऐप की सभी सुविधाएं पहले की तरह उपलब्ध हो सकेंगी।

