23 जून को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित ‘पद्य भूषण’ सम्मान से दिशोम गुरु को नावाजा जायेगा
रांची : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आगामी 23 जून को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित ‘पद्य भूषण’ सम्मान से नवाजा जाएगा। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु यह सम्मान सौंपेंगी। पिता की तरफ से उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसे ग्रहण करेंगे। यह पल सोरेन परिवार और झामुमो के साथ-साथ पूरे राज्य के लिए बेहद गर्व का है।केंद्र सरकार ने इसी साल गणतंत्र दिवस के मौके पर शिबू सोरेन को यह सम्मान देने का एलान किया था। हालांकि, राज्य में उन्हें ‘भारत रत्न’ देने की मांग भी पुरजोर तरीके से उठी थी और इसके लिए विधानसभा से प्रस्ताव भी पास हुआ था।शिबू सोरेन को यह सम्मान आदिवासियों के हक, उनके विकास और समाज कल्याण के लिए जीवनभर किए गए संघर्षों के लिए दिया जा रहा है।

