Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
जमशेदपुर | जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित सिद्धू-कानू बस्ती में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पानी कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर बस्तीवासियों ने गंभीर आरोप लगाए। मामला इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते पूरा इलाका तनाव और डर के साये में आ गया। https://www.instagram.com/reel/DV-sSQ1k9oI/?igsh=MWFyNWw3dTFwMzF4cA== प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम करीब 3 गाड़ियों में सवार होकर सुबह लगभग 10 बजे बस्ती पहुंची थी। टीम का मकसद पानी कनेक्शन काटना बताया जा रहा है, लेकिन जैसे ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, माहौल गरमा गया। https://youtu.be/sh4WuxZfNUA?si=rY4V8LTmDwK8aU5_ आरोप क्या हैं?…… बस्तीवासियों का कहना है कि विरोध…
जमशेदपुर : चैती छठ पूजा को लेकर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार चार दिवसीय चैती छठ 22 से 25 मार्च, 2026 तक है। पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होगी और उषा अर्घ्य के साथ समापन होगा। सोमवार को सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में चैती छठ पूजा की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने पूजा की सफल आयोजन हेतु अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को सुनिश्चित किया। इस बैठक में सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद…
जमशेदपुर : शहर के उभरते और सशक्त साहित्यिक मंच पोएट्स ऑफ जमशेदपुर द्वारा रविवार को एक शानदार वर्चुअल साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस खास आयोजन में शहर ही नहीं, बल्कि विभिन्न राज्यों से जुड़े कवि, लेखक और साहित्य प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शब्दों की खूबसूरत दुनिया को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के दौरान चयनित प्रस्तुतकर्ताओं ने कविता और स्पोकन वर्ड के जरिए अपनी भावनाओं और विचारों को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पूरे सत्र में रचनात्मकता, संवेदनाओं और सार्थक संवाद का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा। 🎤…
जमशेदपुर : इंडियन केबल कंपनी (इन्कैब) के भविष्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को तय कर दी है। अब सबकी नजरें इसी तारीख पर टिक गई हैं, जहां कंपनी की किस्मत का फैसला हो सकता है। 👉 क्या है पूरा मामला?….. दिल्ली स्थित NCLAT की प्रिंसिपल बेंच में इन्कैब इंडस्ट्रीज से जुड़े मामले पर सुनवाई हुई। सोमवार को हुई संक्षिप्त बहस के बाद चेयरपर्सन जस्टिस अशोक भूषण और तकनीकी सदस्य बरुण मित्रा की खंडपीठ ने मामले को 1 अप्रैल के लिए सूचीबद्ध कर…
जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 3 से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपनी ही खरीदी हुई जमीन को बचाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दबंग किस्म के लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर निर्माण कराने में जुटे हैं, और उसे लगातार धमकाया जा रहा है। महिला का कहना है कि उसने पूरे मामले की लिखित शिकायत बिरसानगर थाना में की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, पीड़िता ने एक और सनसनीखेज आरोप लगाया है—उसके मुताबिक थाना की गाड़ी उसके…
जमशेदपुर/कपाली : कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चांडिल अनुमंडल कार्यालय में चुनाव संपन्न हुआ. सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितीश कुमार की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई गई। चुनाव से पहले अध्यक्ष मो परवेज सहित सभी 21 वार्ड पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया, जिसमें दो उम्मीदवार मैदान में थे. मतदान में सभी 21 पार्षदों ने हिस्सा लिया। परिणाम घोषित होने पर मो शाबान को 12 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी हफीजुद्दीन अंसारी को 9 वोट प्राप्त हुए। इस तरह…
धनबाद : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गैंग से मुठभेड़ के बाद धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिसमें सफेदपोशों और कई पत्रकारों में भी हड़कंप मच गया है. एसएसपी ने आपराधिक नेटवर्क को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जांच के दौरान कई तथाकथित “व्हाइट कॉलर” लोगों के इस अपराधी से जुड़े होने के पुख्ता सबूत मिले हैं. इनमें कुछ पत्रकार भी शामिल हैं. पुलिस को इन सबसे लेन-देन से जुड़े कई अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं, जिनमें चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी शामिल है।…
जमशेदपुर/आदित्यपुर : सरायकेला जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव कराया गया। वार्ड-18 के पार्षद अंकुर सिंह ने महज एक वोट के अंतर से जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया। चुनाव में कुल 35 पार्षदों ने मतदान किया, जिसमें अंकुर सिंह को 18 वोट और उनकी प्रतिद्वंदी वार्ड-29 की पार्षद अर्चना सिंह को 17 वोट मिले। इससे पहले कोल्हान आयुक्त रवि रंजन विक्रम और निर्वाची पदाधिकारी एडीसी जयवर्धन कुमार ने मेयर और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कड़े मुकाबले के बाद घोषित परिणाम में अंकुर सिंह ने…
जमशेदपुर/जुगसलाई : जुगसलाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार को नगर परिषद की नवगठित बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान ने पदभार ग्रहण किया। पूर्वी सिंहभूम के उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अध्यक्ष सहित 22 वार्ड पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष नौशीन खान ने अंग्रेजी में शपथ ली। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। मतदान में 22 वार्ड सदस्यों ने हिस्सा लिया। परिणाम घोषित होने पर अर्चना दुबे को सबसे अधिक 11 वोट मिले और वे उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुईं। वहीं अन्य उम्मीदवारों में ईरशाद हैदर को…
जमशेदपुर : जमशेदपुर में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर 18 मार्च को भव्य हिन्दू नववर्ष यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर सोमवार को हिन्दू उत्सव समिति की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में समाजसेवी नित्यानंद सिन्हा, धर्मेंद्र प्रसाद, हिन्दू उत्सव समिति के संरक्षक शंकर रेड्डी, मंगल अखाड़ा के मुन्ना सिंह, अधिवक्ता राजहंस तिवारी, पवन सिंह, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता रवि प्रकाश, हिन्दू जागरण मंच के प्रमुख अमित शर्मा और सुखदेव सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आयोजकों ने बताया कि 18 मार्च 2026, बुधवार को हिन्दू उत्सव समिति और…