रांची : रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक एनआरआई महिला यात्री के पास से गोली बरामद हुई। सीआईएसएफ ने इसकी जानकारी एयरपोर्ट थाना को दी है।
Advertisements
Advertisements

महिला से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया। महिला के पास से बरामद 40 बोर की गोली को भी जब्त कर लिया गया है। एलिजाबेथ एल पीटर ने दिल्ली जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट में टिकट बुक था। एयरपोर्ट थाना में एलिजाबेथ के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।
