शादी के पवित्र बंधन में बंधने के ठीक एक हफ्ते बाद एक मां के ऊपर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा, जिसकी कल्पना मात्र से किसी की रूह कांप जाए. जिस घर में अभी शादी की शहनाइयां गूंजी थीं, वहां अचानक सन्नाटा पसर गया, जब उसका नवजात बच्चा ऑपरेशन टेबल पर पूरे 8 मिनट के लिए तकनीकी रूप से मृत घोषित कर दिया गया. यह कहानी यूनाइटेड किंगडम के लंकाशायर के ब्लैकपूल की रहने वाली 30 वर्षीय एमिली वॉटरहाउस की है, जिन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत और सबसे खौफनाक पलों को एक साथ जिया. एमिली और उनके 30 वर्षीय पति रयान अपनी शादी की तैयारियों में जुटे थे, तभी उन्हें पता चला कि वे माता-पिता बनने वाले हैं. उन्होंने तय किया कि बच्चे के आने से पहले ही वे शादी कर लेंगे. 31 हफ्ते की गर्भावस्था में दोनों ने एक सादे समारोह में शादी की।






