सरायकेला : जिले के पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कई थाना एवं ओपी प्रभारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों और ओपी में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



जारी अधिसूचना के अनुसार, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार को चौका थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं साइबर थाना में पदस्थापित वरुण यादव को ईचागढ़ थाना की कमान सौंपी गई है। सरायकेला थाना में कार्यरत रविकांत परासर को आरआईटी ओपी प्रभारी बनाया गया है, जबकि राहुल कुमार सिंह को खरसावां थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा आदित्यपुर थाना में पदस्थापित सतीश वर्मवाल को दलभंगा ओपी प्रभारी बनाया गया है। दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र मुंडा को कुचाई थाना भेजा गया है। वहीं कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा को कांड़्रा थाना में पदस्थापित किया गया है।
चांडिल थाना प्रभारी डिलसन बिड़वा को नीमडीह थाना का प्रभार सौंपा गया है, जबकि नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी को चांडिल थाना प्रभारी बनाया गया है। दूसरी ओर, ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो को साइबर थाना सरायकेला में नई जिम्मेदारी दी गई है।
चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार का तबादला गम्हरिया थाना में किया गया है। वहीं आरआईटी ओपी प्रभारी संजीव कुमार सिंह को खरसावां थाना में पदस्थापित किया गया है. पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में बेहतर समन्वय, नई कार्यशैली तथा प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।



