जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए महापौर पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। देर रात तक चली चार राउंड की मतगणना के बाद तस्वीर साफ हुई और मानगो को उसकी पहली महापौर मिल गई।


सुधा गुप्ता को कुल 42,022 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह को 23,421 मत मिले। इस तरह सुधा गुप्ता ने बड़े अंतर से जीत हासिल कर राजनीतिक समीकरणों को नया संदेश दिया।
🔢 महापौर पद – फाइनल वोट रिजल्ट……..
- इंदिरा सुन्डी – 982
-
कुमकुम श्रीवास्तव – 1889
-
जेबा कादरी – 2918
-
पार्वती देवी – 669
-
प्रतिभा रानी – 711
-
बनिता सहाय – 1688
-
राईमुनी सुन्डी – 924
-
लक्की सिंह – 885
-
शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान – 11166
-
संध्या सिंह – 23421
-
सुधा गुप्ता – 42022 (विजयी)
-
सुशीला सिंह – 4091
-
सोनामुनी सोरेन – 588
वार्ड सदस्यों के परिणामों ने भी चौंकाया……
मानगो नगर निगम के 36 वार्डों में से अधिकांश में नए चेहरे सामने आए। कई वार्डों में एकतरफा जीत दर्ज हुई, जबकि कुछ वार्डों में मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। वार्ड 22 में कोई प्रत्याशी नहीं था, वहीं वार्ड 33 में प्रत्याशी की मृत्यु के कारण चुनाव नहीं हो सका।
यह जीत स्थानीय स्तर पर कांग्रेस खेमे के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराकर सुधा गुप्ता ने मानगो की राजनीति में नया अध्याय जोड़ा है. पहली महापौर के रूप में अब शहर की पानी, सफाई, सड़क और बुनियादी सुविधाओं पर लोगों की निगाहें टिकी हैं।

