जमशेदपुर : जोहार जनसेवक पार्टी के अध्यक्ष डॉ. जी. जयरामदास ने झारखंड की जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि वर्ष 2029 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी अपनी रणनीति पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाले पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में इस बात पर निर्णय लिया जाएगा कि जोहार जनसेवक पार्टी किन राजनीतिक दलों के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी।

डॉ. जयरामदास ने झारखंडवासियों से अपील करते हुए कहा कि पार्टी राज्य के हित, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों तथा जनसरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगे की राजनीतिक दिशा तय करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की राय के आधार पर गठबंधन अथवा चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि जोहार जनसेवक पार्टी झारखंड के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है तथा आने वाले चुनावों में जनता के विश्वास के साथ मजबूती से अपनी भूमिका निभाएगी।
