जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच की मोहरदा इकाई का गठन रविवार को मोहरदा स्थित अर्जुन कॉलोनी रोड नंबर-02 में परशुराम सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंच के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन ऋषि पांडेय ने किया।


बैठक में मोहरदा, मुराकांटी, हुड़लूंग, अर्जुन कॉलोनी, आस्था ट्रिवेणी सिटी, सागर वाटिका, माया हेरिटेज, साईं सिटी, त्रिवेणी, आसु कॉलोनी तथा दीपा कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ब्रह्मर्षि समाज के परिवारों के सदस्य उपस्थित हुए। इस दौरान क्षेत्र में निवास करने वाले लगभग 300 से अधिक परिवारों को संगठन से जोड़ने तथा उन्हें व्हाट्सएप समूह के माध्यम से एक मंच पर लाने का संकल्प लिया गया। नवगठित इकाई को यह जिम्मेदारी सौंपी गई कि क्षेत्र के सभी परिवारों तक पहुंच बनाकर उन्हें संगठन से जोड़ा जाए।
बैठक में सर्वसम्मति से मोहारदा इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की गई। इसके तहत परशुराम सिंह को मुख्य संरक्षक बनाया गया। वहीं क्रांति राय, अनिल कुमार सिंह, जनार्दन पांडेय एवं विनय तिवारी को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी में राजेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, ललन शर्मा, रामाकांत राय, सुधीर राय एवं एम.पी. सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। आनंद कुमार सिंह को महासचिव, कुण्डल राय, धर्मेंद्र सिंह एवं मनोज कुमार को सचिव नियुक्त किया गया। हरेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा अभय सिंह को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं ऋषि पांडेय को प्रवक्ता और विपुल शर्मा को सह-प्रवक्ता मनोनीत किया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष विजय नारायण, जिला कोषाध्यक्ष प्रभाकर शर्मा, जिला कानूनी सलाहकार अमरेंद्र शर्मा, कार्यकारी महासचिव महेश तिवारी तथा कुंदन दीक्षित समेत अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नवगठित इकाई को संगठन विस्तार एवं सामाजिक एकता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प दिलाया।
