जमशेदपुर : मोहर्रम के पावन अवसर पर सिख नौजवान सभा, टुईलाडुंगरी की ओर से सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश देते हुए गोलमुरी मस्जिद कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मोहर्रम जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोगों, करतब दिखा रहे युवाओं तथा अन्य श्रद्धालुओं के बीच शरबत का वितरण भी किया गया. सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी धर्म प्रेम, सेवा और आपसी सम्मान का संदेश देते हैं। इसी भावना को आत्मसात करते हुए सिख नौजवान सभा वर्षों से समाज में भाईचारा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोलमुरी थाना प्रभारी सुमन कुमार एवं गोलमुरी मस्जिद के सदर मुन्ना इब्राहिम उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने सभा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और धार्मिक सद्भाव के कार्यक्रम समाज में आपसी विश्वास, प्रेम और एकजुटता को और अधिक सशक्त बनाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सिख नौजवान सभा के प्रधान रंजीत सिंह के नेतृत्व में जसबीर सिंह गिल, सतवंत सिंह रौशन, चरणजीत सिंह नवापिंड, जोरावर सिंह, सोनी सिंह, हरजीत सिंह बोजा, गुरदयाल सिंह, अवतार सिंह खालसा, नवजोत सिंह, हरमन गिल, सन्नी सिंह बल, दलजीत सिंह राजा, सागर सिंह, जसबीर सिंह कैप्टन, चमनदीप सिंह पदरी, गुरप्रीत सिंह सन्नी, शशि सिंह, वीरू सिंह, बलराज सिंह बॉबी, मनिंदर सिंह, बलजीत सिंह, जसबीर सिंह पदरी एवं दलबीर सिंह पदरी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया. कार्यक्रम के अंत में सभा की ओर से सभी अतिथियों, गोलमुरी मस्जिद कमेटी एवं मुस्लिम समाज के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भविष्य में भी प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा की भावना के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया गया।

