जमशेदपुर : मुहर्रम की नवमी के पावन अवसर पर गोलमुरी अखाड़ा कमेटी की ओर से राहगीरों एवं स्थानीय बस्तीवासियों के लिए भव्य लंगर और शर्बत वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कमेटी के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की. रात्रि करीब 9:30 बजे गोलमुरी इमामबाड़ा से पारंपरिक अखाड़ा जुलूस निकाला गया, जो गोलमुरी मुस्लिम बस्ती के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान अखाड़ा के खिलाड़ियों ने अपने हैरतअंगेज करतब और पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया।



प



पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हिंदू-मुस्लिम एकता एवं भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद वाहिद खलीफा (गोलमुरी अखाड़ा), शाही आदिल (अध्यक्ष, गोलमुरी अखाड़ा), मुन्ना इब्राहिम (लाइसेंस धारक), अब्दुल अजीज (महासचिव), तैयब खान, फैयाज अहमद, मोहम्मद तैयब, फिरोज आलम, मोहम्मद खतीब, मोहम्मद नौशाद एवं मोहम्मद शमशाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

