जमशेदपुर : सामाजिक संस्था प्रयत्न की ओर से अपने साप्ताहिक सेवा कार्यक्रम के तहत सोमवार को बर्मामाइंस स्थित हिंद आश्रम में जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ उनके प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर संस्था के सदस्य समर झा ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को भोजन के साथ-साथ सम्मान और अपनापन भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रयत्न संस्था शुरू से ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
भोजन वितरण कार्यक्रम में संस्था के रौशन कुमार, अंकित सिंह, दुर्गेश कुमार, शिबू, हर्ष, आकाश, रवि, मधुरेश, राहुल सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और वितरण व्यवस्था को सफलतापूर्वक संपन्न कराया. कार्यक्रम के अंत में हिंद आश्रम के निवासियों ने प्रयत्न संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

