जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को क्लब के पदाधिकारियों ने मुसाबनी पहुंचकर दिवंगत दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय के आवास पर उनकी पत्नी को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। यह राशि प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सदस्यों एवं पत्रकारों के सहयोग से जुटाई गई. इस अवसर पर क्लब के सचिव विनय पूर्ति, कोषाध्यक्ष अजय महतो, विनय उपाध्याय, रविशंकर, मुरारी प्रसाद, ज़ुबैर सिद्दीकी, रणधीर सिंह, अरविंद प्रसाद और सुशील अग्रवाल उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
Advertisements

Advertisements
Advertisements

