घाटशिला : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घाटशिला थाना पुलिस ने 18 से 22 अक्टूबर तक यातायात जागरूकता सह विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टंट राइडिंग और मॉडिफाइड बाइक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब आठ बाइक, जिनमें पांच बुलेट शामिल हैं, जब्त की गईं।
यातायात पुलिस के सहयोग से जब्त बाइकों से मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न हटवाए गए। सभी वाहनों का चालान करते हुए कुल 38,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने संबंधित मैकेनिकों को भी इस तरह के मॉडिफिकेशन और बिक्री से दूर रहने की सख्त हिदायत दी. घाटशिला थाना प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Advertisements

Advertisements

