जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में जून माह के अंतिम शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया । डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि इस मासिक लोक अदालत में कुल 100 केस का निपटारा किया गया ,जिसमें कुल 3,85,200 रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है।
Advertisements

Advertisements
उन्होंने बताया कि मासिक लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन केस 41 और कोर्ट में लंबित केस 59 का सुनवाई हुई जिसमें दोनों मिलाकर कुल 100 केस का निष्पादन किया गया और कोर्ट केस से कुल 3,85,200 रुपए राजस्व संग्रहण किया गया। सभी केसों का निपटारा के लिए कुल 10 बेचें गठित किए गए थे ,जिसमें व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर में 6 बेंच और घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में 4 बेचें गठित की गई थी।
Advertisements

