जमशेदपुर। ओडिशा राज्य के महामहिम राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने एकदिवसीय जमशेदपुर प्रवास के तहत गुरुवार को जमशेदपुर स्थित एग्रिको आवास पहुंचे। जहां जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राजधानी रांची से सड़क मार्ग के रास्ते दोपहर करीब 3 बजे जमशेदपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एग्रिको स्थित आवास पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, जिला महामंत्री राकेश सिंह, सुरेश शर्मा, अरुण मिश्रा, संतोष कुमार, गौतम प्रसाद, मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
Advertisements

Advertisements

Advertisements



