जमशेदपुर : युवा बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता शुभम सिन्हा ने घाटशिला उपचुनाव के विधायक प्रत्याशी सोमेश सोरेन से मिलकर आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी और माला पहनाकर तमाम इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता ने जीत की शुभकामनाएं दी. समाजवादी पार्टी के युवजन सपा प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता शुभम सिन्हा ने कहा कि जीत सुनिश्चित हेतु हम हर सकारात्मक पहल करेंगे और विकास युवा शक्ति की लहर पूरे घाटशिला विधानसभा में सुनाई देगी. इस दौरान मनोज घोषाल, रियाज़ खान, सतीश सिन्हा, शत्रुध्न शर्मा, आकाश कुमार मौजूद थे।
Advertisements
Advertisements

