जमशेदपुर : टाटानगर पोस्टऑफिस का परिसर इन दिनों गलत कारणों से चर्चा में है। शाम होते ही यहां शराब पीने वालों की महफिल सजने लगती है। सरकारी परिसर को शराबखोरी का अड्डा बना देने वालों को न तो कानून का डर है और न ही किसी की परवाह। जब मीडिया की टीम मौके पर पहुंची और कैमरा चालू किया, तो वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। कई लोग शराब की बोतलें छुपाते दिखे, तो कुछ मौके से भाग खड़े हुए।
Advertisements
Advertisements


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रोज़ का नज़ारा बन गया है, लेकिन पुलिस और प्रशासन की ओर से अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। सवाल उठता है कि सार्वजनिक और सरकारी स्थलों का इस तरह दुरुपयोग कब तक बर्दाश्त किया जाएगा? और ऐसे लोगों पर कब होगी कार्रवाई?





