जमशेदपुर : एग्रीको हेल्थ एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित समर कैंप 2025 का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष समाजसेवी श्री अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी) के कर कमलो के द्वारा सोमवार को सम्पन्न हुआ।



600 बच्चों से युक्त इस कैंप के आयोजक एग्रीको हेल्थ एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सचिव सनोज सिंह कोषाध्यक्ष राजा राव एवं पूरी टीम की उपस्थिति में मुख्य अतिथि ने एग्रीको मैदान में गुब्बारा उडाकर अपनी बधाई पेश की एवं कैंप के प्रयासों की प्रशंसा की।
अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने संबोधित करते हुए कहा की बच्चों के लिए समर कैंप कई तरह के लाभ प्रदान करते हैं, जैसे कि नए कौशल सीखना, सामाजिक रूप से विकसित होना, स्वतंत्रता और आत्मविश्वास विकसित करना और नए दोस्त बनाना साथ ही इस तरह के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उद्घाटन के मौके पर विशेष तौर पर जुंबा डांस का आयोजन बहुत ही मनोरंजन रहा।
आयोजक ने बताया की 12 मई से शुरू होकर 26 मई को संपन्न होने वाले इस समर कैंप में जिला एवं राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाना ही इस शिविर की प्रमुख विशेषता है। साथ ही समर कैंप बच्चों को शारीरिक गतिविधि के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जो उनके स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए महत्वपूर्ण है।



