आलोक शर्मा की रिर्पोट
JAMSHEDPUR : झारखण्ड जमशेदपुर सोनारी के रहने वाले रजनीश कुमार ने बताया की 20 लाख की रंगदारी व्हाट्सप्प कॉल के माध्यम से मांगी जा रही थी, रंगदारी नहीं देने पर दिनांक 9 अक्टूबर को रात्रि करीब 10.30 पर बिस्टुपुर से सोनारी घर जाने के क्रम में धोबी मोड़ के पास एक अज्ञात बाइक ने ठोंकर मारी उस के बाद बेस बैट निकाल कर मारने लगा तभी एक स्विफ्ट कार आ कर रुकी उस मे 4 -5 कि संख्या में लड़के थे उस में से एक ने पिस्टल सटा कर कार में बैठा लिया, उस के बाद टीस्को के पुराने क़्वार्टर में ले गए जहाँ इनकी पिटाई की गई हालत ख़राब देख टीएमएच के करीब छोड़ कर भाग गए, रजनीश कुमार ने बताया की उन में से कुछ लड़को को पहचानते है इंतयाज़, नसीम, वसीम इरफ़ान के साथ 7 -8 की संख्या मे और भी लड़के थे जो फ़रार हो गए, मामले की शिकायत अभी तक थाने में नहीं की गई है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

