भारत ने छह मई और सात मई की दरमियानी रात पाकिस्तान और पीओके में आतंक के अड्डों को तबाह करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पीओके में चलाए जा रहे आतंक के नौ ठिकानों को खत्म कर दिया। भाजपा युवा नेता सन्नी संघी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कहा मैं भारतीय सेना और भारत का नेतृत्व कर रहे पीएम मोदी को धन्यवाद करना चाहता हूं कि भारतीय सेना ने कल पहलगाम आतंकी हमले का कड़ा जवाब दिया है। ये बहुत प्रशंसा का विषय है। भारत ने आज दिखा दिया कि अगर भारत के खिलाफ किसी ने साजिश रची तो हम उसको जवाब देने में समय भी नहीं लगाएंगे।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

