जमशेदपुर : उत्तरी घोड़ाबंधा पंचायत (बारीनगर) को प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोलमुरी सह जुगसलाई द्वारा पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी सूचकांक के लिये शुभेच्छा प्रशास्ति- पत्र प्रदान किया गया। प्रशास्ति-पत्र मिलने पर उप मुखिया आलमताज़ ने कहा कि छोटे से पंचायत को बड़ा सम्मान मिलना हमारे लिये गर्व की बात है और हमारा मनोबल बढ़ा है हम आगे अपनी पंचायत में और अच्छा काम करेंगे।प्रशास्ति पत्र मिलने पर पंचायत भवन बारीनगर में बैठक की गई ,जिसमें छोटा टुडू मुखिया, आलम ताज उपमुखिया, वार्ड सदस्य मो: शाहजहां,मो सरीफ,मो: तौसीफ, रजिया प्रवीण, फरीऊदीन खान, इंदु देवी, नसरीन प्रवीण, कलाम आलम, अफताब आलम,शोहेल अहमद खान उर्फ राजू, शशीकांत पांडे, मो:कबीर , अब्दुल हफीज आदि उपस्थित थे।














