जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित गोल पहाड़ी बस्ती निवासी राजेंद्र स्थित के आवास पर पुलिस ने छापेमारी कर भरी मात्रा में विस्फोटक समान बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने मौके से आतिशबाजी के लिए बने पटाखे समेत अन्य सामान भी बरामद किया है. पुलिस ने मामले में राजेंद्र स्थित और एक कारीगर को को गिरफ्तार किया है. पुलिस सामानों को जब्त कर थाना ले गई जहां आरोपियों ने पूछताछ जारी है. पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर अन्य जगहों पर भी छापेमारी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मौजूद है. सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी सन्नी वर्धन ने परसुडीह और सुंदरनगर थाना पुलिस के साथ छापेमारी की और मौके से राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि राजेंद्र सिंह अवैध तरीके से घनी आबादी वाले क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री जमा कर पटाखे बनाता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

