जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत सीटू तालाब में नहाने के क्रम में बिरसानगर के रहने वाले 48 वर्षीय सूरज पूर्ति की मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह पत्नी, बच्चों के साथ बिरसानगर जोन नंबर 5 का रहने वाला सूरज नहाने गया था. बताया जाता है कि नहाने के दौरान ही वह गहरे पानी में डूब गया. बीवी बच्चे ने चिल्लाकर लोगों से बचाने की अपील की, लेकिन कोई नहीं आया. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी. काफी देर के बाद शव को निकालने का प्रयास शुरू किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

