जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में भू माफियाओं की खूब चल रही है। ताजा मामला बागबेड़ा थाना अंतर्गत गिधी झोपड़ी का है। जहां सरकारी जमीन पर भू माफियाओं की नजर है। वैसे आज स्थानीय ग्रामीणों ने उपायुक्त से मुलाकात कर भू माफियाओं पर नकेल कसने की मांग की है।
Advertisements

Advertisements
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ भूमाफिया सरकारी जमीन जो मैदान हैं उस मैदान को घेर कर बेचने का काम कर रहा है। ऐसे में भू माफियाओं के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र होकर कानून हाथ में लेने का काम करेंगे। साथ ही इन लोगों ने थाना प्रभारी पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया हैं।
