जमशेदपुर : सेंट्रल गरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी, जमशेदपुर द्वारा चुनाव के सम्बंध में सीतारामडेरा गुरुद्वारा के अध्यक्ष के नाम पत्र लिखा गया था, जिसमें शांति एवं विधि व्यवस्था के साथ चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण करने की बात कही गयी थी। चुनाव कन्वीनर भगवान सिंह द्वारा जारी यह पत्र सरदार परमजीत सिंह के माध्यम से सीतारामडेरा के अध्यक्ष को देने और एक प्रति पर प्राप्ति हस्ताक्षर कराने को कहा गया, किन्तु गुरुद्वारा के कार्यकारी अध्यक्ष बलबीर सिंह ने अपने अड़ियल रवैया को अपनाते हुए पत्र को लेने एवं हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।जिसके ततपश्चात भगवान सिंह के आदेशानुसार संगत ने सूचना पट पर पत्र को लगा दिया, जिससे सभी को सूचना मिल सके।
Advertisements
Advertisements

