चाईबासा : जिस दुनिया में लोग पैसे को ही सब कुछ समझते है उसी दुनिया में यदि कोई बिना स्वार्थ के सहारा बन जाए तो उसका क्या कहना उसका कोई जनाब ही नही है. हुआ यू कि समाजसेवी नेहा निषाद के द्वारा एसपीजी कंपाउंड मे दो भाई चपानल चलाते दिखे. दोनों ही नेत्रहीन थे. पूछने पर माँ ने बताया कि घर में बिजली नही है न ही पकाने के लिए राशन है. गर्मी में बहुत तकलीफ हो रही है. आमदनी घर चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है।
जिस कारण वो गरीबी के अभाव में जीने को मजबूर है. इसकी जानकारी जैसे ही जमशेदपुर के चर्चित समाजसेवी रवि जयसवाल को नेहा निषाद द्वारा मिली उन्होंने बिना देर किये दोनों भाइयो को तत्काल न केवल राशन का समान दिया बल्कि उनके लिए नया फोल्डिंग बेड, तिरपाल, जूते, टूल, पंखा, चटाई, छाता, टेबल भी भेजवा दिया।
इतना ही नही समाजसेवी रवि जयसवाल ने दोनों भाइयो के आँखों का इलाज भी करवावाले का आश्वासन भी दिया. समाज में रवि जयसवाल जैसे युवा समाजसेवी के दरियादिली से अन्य युवाओ को भी प्रेरणा मिल रही है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements





