
धनबाद: जिले के मंडल कारा में गैंगस्टर अमन सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में अमन सिंह की मौत की खबर आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमन सिंह के सिर में दो गोली मारी गई है। जिससे मौके पर ही अमन सिंह की मौत हो गई है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद धनबाद मंडल कारा में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पूरे मंडल कारा में इमर्जेंसी बेल बजने लगी, सूचना मिलते ही डीसी वरुण रंजन और एसएसपी संजीव कुमार मंडल कारा पहुंचे हैं। उनके साथ एसडीएम उदय रजक, सीटी एसपी, डीएसपी समेत दर्जनों अधिकारी पहुंचे हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पूरे जेल को पुलिस छावनी बना दिया गया है। सैकड़ों पुलिस जवानों को जेल में तैनात किया गया है।
