रांची : JSSC CGL परीक्षा में प्रश्नपत्र दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह में शामिल झारखंड IRB के जवानों पर अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। 24 मार्च को सीआईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए 5 जवानों के अलावा एक फरार जवान को मिलाकर कुल 6 जवानों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Advertisements
Advertisements

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मामले की जांच के बाद झारखंड सशस्त्र बल (JAP) के डीआईजी को पत्र भेजकर जवानों को धारा 311 के तहत बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। सभी जवान फिलहाल निलंबित हैं और जेल में बंद हैं। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है।
