सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के 12 थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव को अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।जारी आदेश के अनुसार, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार को चौका थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सरायकेला थाना में पदस्थापित राहुल कुमार सिंह को खरसावां का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।



वहीं साइबर सेल में कार्यरत वरुण यादव को ईचागढ़ थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सरायकेला थाना के रविकांत परासर को आरआईटी ओपी की कमान सौंपी गई है।चांडिल और नीमडीह थानों के प्रभारियों की भी अदला-बदली की गई है। चांडिल थाना प्रभारी डिलसन बिड़वा को नीमडीह भेजा गया है, जबकि नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी अब चांडिल थाना का कार्यभार संभालेंगे।इसके अलावा चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार को गम्हरिया थाना, ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो को साइबर थाना सरायकेला, आरआईटी ओपी प्रभारी संजीव कुमार सिंह को खरसावां थाना, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा को कांड्रा थाना तथा दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र मुंडा को कुचाई थाना भेजा गया है।
वहीं आदित्यपुर थाना में पदस्थापित सतीश वर्मवाल को दलभंगा ओपी का प्रभारी बनाया गया है।एसपी निधि द्विवेदी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई जा रही है।



