जमशेदपुर : जेएलकेएम (JLKM) एससी मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष राजा कालिंदी के नेतृत्व में एनआरएचएम स्वास्थ्य कर्मियों के लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के माध्यम से झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि एनआरएचएम स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले 5 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें एवं उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं देने के बावजूद वेतन नहीं मिलने से कर्मियों का मनोबल भी प्रभावित हो रहा है।

कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष राजा कालिंदी ने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि एनआरएचएम स्वास्थ्य कर्मियों के लंबित वेतन का अविलंब भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि वे आर्थिक संकट से उबर सकें तथा पूरी निष्ठा के साथ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते रहें। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से यह भी मांग की गई कि भविष्य में वेतन भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था की जाए, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों को बार-बार इस प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित थे. राम प्रसाद महतो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष केंद्रीय सदस्य अंकित महतो संघर्ष के साथी चिन् भाई सावन मुखी भाई जिला मीडिया प्रभारी एकलव्य सिंह भाई मानणिक महतो तपस लोहार कपूरी दास संतु कुमार आकाश रजक आदि लोग उपस्थित थे l

