जमशेदपुर : गोलमुरी टूइलाडुंगरी लंगर कमेटी की ओर से रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मोहर्रम पर्व के सफल आयोजन तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन, वार्ड पार्षद काशिफ रजा खान एवं वार्ड पार्षद जीएम रजा बबलू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कमेटी की ओर से सभी अतिथियों को शॉल एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. कार्यक्रम में गोलमुरी के समाजसेवी शाही आदिल, रिंकू खान, अब्दुल हमीद खान, रहमान खान, अख्तर खान समेत बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

मौके पर थाना प्रभारी संजय सुमन ने कहा कि जिस प्रकार सभी समुदायों के सहयोग से मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, उसी तरह आने वाले सभी पर्व-त्योहार भी आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ मनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, सौहार्द और एकता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

