नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इमरजेंसी विभाग के इंडोस्कोपिक रूम में सोमवार सुबह आग लग गई। एम्स प्रशासन ने सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।
वहीं दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल आग पर काबू किया जा रहा है। दमकल विभाग के अनुसार, 11.54 बजे सूचना मिली कि एम्स अस्पताल की इमरजेंसी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी है।

Advertisements

Advertisements

