जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सिंह मुंडा के निधन के उपरांत घोड़ाबांधा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत भीम सिंह मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से भी काफी देर बातें की।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

श्रद्धांजलि सभा में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता, और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

