जमशेदपुर : मानगो चौक पर यूं तो रोज डेढ़ बजे के बाद जाम लगता है। लेकिन आज मंगलवार को यहां 10.30 बजे से ही भयंकर जाम लगा हुआ था. मानगो चौक से न्यू पुरुलिया रोड, ओल्ड पुरुलिया रोड और डिमना रोड पर काफी दूर तक वाहनों की कतार लगी हुई थी. ट्रैफिक पुलिस के सिपाही जाम खत्म कराने की कोशिश में लगे हुए थे. लेकिन, चारों तरफ से वाहन आ जाने की वजह से जाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था. अंततः लोगों को दोपहर करीब 1 बजे के आसपास इस जाम से निजात मिला. फिर लोगों ने इस चिलचिलाती धूप में राहत की सांस ली।
Advertisements
Advertisements

