
जमशेदपुर : यूको बैंक जुगसलाई शाखा में सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट बैंक इम्प्लाईज एसोसिएशन (बेफी) के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया. यह शोक सभा यूको बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी दिवंगत उमेश सिंह के स्मरण में आयोजित किया गया. विदित हो कि उमेश सिंह बेफी से सम्बद्ध यूको बैंक कर्मचारी संगठन के भारखंड राज्य के अग्रणी नेता तथा बेफी के जिला इकाई सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट बैंक इम्प्लाईज एसोसिएशन के कार्यकारणी के वरिष्ठ सदस्य थे।


सभा की अध्यक्षता करते हुए सुजय राय ने उमेश सिंह की कर्मचारियों की हित व ट्रेड यूनियन के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला. कामरेड डी एन सिंह ने भी उनके जागरूकता तथा सक्रियता पर प्रकाश डाला. सभा में दिवंगत उमेश सिंह की पत्नी भी मौजूद थी. इसके अलावे आशीष दत्ता, तापस दास, विमान दासगुप्ता, मंतोष चक्रवर्ती, सुब्रत कुंडू, सी वेंकट राव सहित करीब दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।


