Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा उलीडीह मंडल ने अध्यक्ष प्रेम सक्सेना के नेतृत्व में अमर शहीद खुदी राम बोस की जयंती के अवसर पर मानगो गोलचक्कर स्थित खुदीराम बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मंडल कार्यकर्ताओं ने शहीद खुदीराम के जीवन के संघर्षों को स्मरण करते हुए समाज और राष्ट्र हित में कार्य करने का संकल्प लिया. इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह, संतोष भगत, अभिजित सेनापति, राहुल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
जमशेदपुर। सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं फोर्टिस अस्पताल कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन बोड़ाम स्थित आदिवासी उच्च विद्यालय में सम्पन्न हुआ। इस दौरान नाम्या स्माइल फाउंडेशन संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी मुख्य रूप से शामिल हुए। स्वास्थ्य जांच शिविर में 211 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराया। शिविर की विशेषता रही कि इसमें फोर्टिस अस्पताल कोलकाता टीम के सदस्य फिजिशियन- डॉ एस जे सिंह, डेंटल- डॉ. नेहा कुमारी, फिजियोथेरेपी- डॉ. अर्पिता कुंडू, डॉ मोनाली बैनर्जी और कोलकाता फोर्टिस अस्पताल के कैंप मैनेजर बिकेश सिन्हा, बीपी शुगर तकनीशियन- जमाली, संयोजक…
जमशेदपुर। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बंपर जीत पर एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। तो वहीं, झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने तीन राज्यों की प्रचंड जीत पर मतदाताओं का आभार जताते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के संग भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में भाजपा को मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्य और बढ़ते विश्वास की जीत है। जनता ने कांग्रेस के लोक- लुभावने वादों को नकारकर भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है। कुणाल…
जमशेदपुर : तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में दमदार वापसी की है। मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में शहर के हजारों कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय के समक्ष ढोल-नगाड़ो की धुन पर जमकर नृत्य किया। तेज संगीत और जय श्री राम के ओजस्वी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने शानदार आतिशबाजी कर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजयोत्सव मनाया एवं जीत की खुशियां…
जमशेदपुर : आज़ाद रिपोर्टर और जूनियर मोहम्मडन सोशल क्लब के अथक प्रयास से जमशेदपुर ब्लड बैंक सेंटर की मदद से आजाद नगर मदीना मस्जिद के पास अब्दुल बारी लाइब्रेरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आस पास के कई लोग रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान किया। इस कैंप में रक्त दान के महत्व को समझते हुए महिलाओं के साथ नौजवानो की भारी संख्या रक्त दान के लिए उपस्थित रहीं। इस शिविर में कुल 128 लोगों ने रक्तदान किया है जो काफ़ी सराहनीय है। इस शिविर के अयोजनकर्ता आज़ाद रिपोर्टर के डायरेक्टर अंसार हुसैन और जूनियर मोहम्मडन सोशल क्लब…
जमशेदपुर : प्रचंड विजय के संदर्भ में हर्ष जाहिर करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा के समस्त कार्यकर्ता और शुभचिंतकों को बधाइयाँ प्रेषित किया. कहा कि इस महा विजय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की अद्वितीय भरोसेमंद लोकप्रियता, गृहमंत्री अमित शाह के सटीक श्रमशील चुनाव-प्रबंधन, जेपी नड्डा के हर समय उपलब्ध मिलनसार आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त इस विजय में भाजपा कार्यकर्ताओं के अविचल परिश्रम सहित शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह, ओम माथुर के अनुशासन भरे अनुभवी व्यक्तित्व की भी बड़ी भूमिका है. तेलंगाना में भाजपा की बढ़त उस प्रदेश में, संगठन की भविष्य में बड़ी नींव…
धनबाद: जिले के मंडल कारा में गैंगस्टर अमन सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में अमन सिंह की मौत की खबर आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमन सिंह के सिर में दो गोली मारी गई है। जिससे मौके पर ही अमन सिंह की मौत हो गई है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद धनबाद मंडल कारा में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पूरे मंडल कारा में इमर्जेंसी बेल बजने लगी, सूचना मिलते ही डीसी वरुण रंजन और एसएसपी संजीव कुमार मंडल कारा पहुंचे हैं। उनके साथ एसडीएम…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में शनिवार को इंटर डिपार्टमेंटल फेस्ट ‘गूंज’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में प्रतिकुलपति प्रो डॉ आचार्य ऋषि रंजन, डीन एकेडेमिक्स प्रो दिलीप शोम , डीन एडमिनिस्ट्रेशन प्रो नाज़िम खान और परीक्षा नियंत्रक प्रो मोजिब अशरफ़ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रतिकुलपति ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी. डीन एकेडेमिक्स प्रो दिलीप शोम ने कहा कि ‘गूंज’ की गूंज दूर तक जानी चाहिए. यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने गूंज में सोलो सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, सोलो डांस, ग्रुप डांस, फायरलेस कुगिंग, फैशन शो और डिबेट…
मोदी के मन में भारत, भारतियो के मन में मोदी, देश देगा अबकी बार 400 पार का आशीर्वाद : आसिफ रिजवान खान
जमशेदपुर : राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रचंड जीत पर भाजपा के वरिष्ठ नेता आसिफ रिजवान खान ने कहा जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशासन एंव सबका साथ सबका विकास पर जनता ने अपने विश्वास का मुहर लगा दिया है। जनता ने संकेत दे दिया है की 2024 में मोदी जी को 400 से अधिक सीटे देकर इतिहास रचने जा रही हैं, जनता के दिल में मोदी और मोदी के दिल में देश धड़कता है आज इसका जवाब स्पष्ट रूप से मिल गया है की कांग्रेस के पास मोदी का कोई तोड़ नहीं है।
जमशेदपुर : आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की ताजा चुनावी में जिस तरह एनडीए को बहुमत मिल रहा है उससे यह साफ दिखाई पड़ रहा है देश के हर युवा वर्ग महिला वर्ग के साथ साथ समान्य वर्ग के बीच देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र भाई मोदी जी सर्वमान्य नेता है और उनके दिलो में उनका सम्मान है उनके नेतृत्व में खासकर आने वाले वर्ष के झारखंड चुनाव में भी हम सभी प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए का झंडा गाड़ने का काम करेंगे साथ ही पूरा देश आज नरेंद्र भाई मोदी…