Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची : पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड की राजधानी रांची में शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश देखी गई। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, दक्षिणी जिले और साहिबगंज में भी समान स्थिति रही, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की गई और वातावरण एक प्राकृतिक एयर कंडीशनर जैसा हो गया। हालांकि, मौसम में यह राहत अब जल्द ही समाप्त होने वाली है। आज शाम 4 बजे के बाद, झारखंड के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश और वज्रपात के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव रांची स्थित…
NEWYORK : अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में शनिवार को एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। ‘मित्सुबिशी एमयू-2बी’ मॉडल का यह विमान दो लोगों को लेकर उड़ान भर रहा था और कोलंबिया काउंटी हवाई अड्डे की ओर जा रहा था, लेकिन यह हवाई अड्डे से करीब 30 मील पहले, कोपेक क्षेत्र में एक मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एफएए ने दी पुष्टि, एनटीएसबी जांच में जुटा ‘फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन’ (FAA) ने पुष्टि की है कि विमान हडसन के पास उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) ने जांच के लिए…
MUMBAI : तहव्वुर राणा से एनआईए अधिकारी आज भी पूछताछ करेंगे। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि उसने अपनी तीन डिमांड रखी हैं। वह पढ़ने के लिए कुरान, लिखने के लिए पेन और वकील से रूटीन… 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा से एनआईए लगातार पूछताछ कर रही है। उससे आज भी पूछताछ की जाएगी। अमेरिका से प्रत्यर्पित किए गए राणा को NIA हेडक्वार्टर में एक हाई-सिक्योरिटी सेल में रखा गया है, जहां उसकी 24 घंटे कड़ी निगरानी की जा रही है। इस बीच रिपोर्ट सामने आई है कि उसने अपनी तीन डिमांड रखी है।…
बिहार : पुलिस पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बक्सर से सामने आया है। जहां शराब उतार रहे धंधेबाजों ने उत्पाद विभाग की पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिसवालों पर… बक्सर शहर के राज घाट पर शराब उतार रहे धंधेबाजों ने उत्पाद विभाग की पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस वालों पर सबों ने फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह सभी ने जान बचायी। हालांकि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार की तड़के उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली कि यूपी से…
जमशेदपुर : जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में आज विभिन्न अखाड़ा समितियां के प्रतिनिधिगण एवं समिति के पदाधिकारीगण ने उपायुक्त महोदय एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक महोदय एवं जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी गण जो भी जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन करने में लगे थे , जिसमें प्रमुख रूप से समुचित लाइटिंग की व्यवस्था , विसर्जन घाटों की मरम्मत, प्रमुख घाटों में पेय जल की व्यवस्था , नदी घाटों की साफ सफाई , प्रमुख घाटों में यातायात की व्यवस्था , विसर्जन जुलूस की सुरक्षा , संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की व्यवस्था के प्रति…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक बन्ना गुप्ता के द्वारा नगर विकास, आवासविभाग एवं विधायक निधि मद से स्वीकृत एवं शिलान्यास पट नही लगाए जाने/हटाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए इस विषय पर न्यायिक जाँच करने का आवाज उठाया। प्रदर्शन के उपरांत जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के नाम से लिखित…
LATEHAR : लातेहार पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने टीएसपीसी के दो सबजोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर सहित छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में शनिवार को एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पिछले तीन-चार माह से हमें सूचना मिल रही थी कि टीएसपीसी का एक दस्ता विभिन्न नामों से लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा के व्यवसायी और संवदेक से रंगदारी लेने का कार्य कर रहे थे। पहले इनके द्वारा कंचन जी के नाम से, फिर प्रताप जी के नाम…
झारखंड : नक्सली हमले से जुड़ी एक बड़ी अपडेट है। मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि दूसरे जवान की हालत गंभीर है। दरअसल चाईबासा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ और आईईडी ब्लास्ट में झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान शहीद हो गए। दरअसल बड़े नक्सली नेता की मौजूदगी को लेकर आपरेशंस लांच किया गया था। जवान जब रूटिन सर्चिंग कर रहे थे, उसी दौरान IED ब्लास्ट हो गया, जिसमें दो जवान घायल हो गये। दोनों घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था, लेकिन इलाज के क्रम में सुनील शहीद हो गए।…
Waqf Law Violence : हिंसा की आग में जल रहे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती की जाएगी. इसका आदेश शनिवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया. केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर बीजेपी नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. बंगाल : पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील अनीश मुखर्जी ने कहा, “पिछले कई दिनों से हम पूरे पश्चिम बंगाल में व्यापक हिंसा देख रहे हैं, खासकर मुर्शिदाबाद जिले में…पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय बलों की तैनाती और एनआईए जांच की…
लोकतंत्र सवेरा न्यूज : सोशल मैसेजिंग एप WhatsApp आज शनिवार को हजारों यूजर्स के लिए डाउन हो गया है। भारत समेत दुनिया भर में ये काम नहीं कर रहा है। जानकारी के मुताबिक भारत में कई यूजर्स ने मैसेज भेजने और स्टेटस अपलोड करने में परेशानी होने की शिकायत की। वहीं कई यूजर्स ने ग्रुप में मैसेज ना जाने की शिकायत की है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक शनिवार शाम सात बजे तक व्हाट्सएप के खिलाफ कम से कम 1000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं।