Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
RANCHI : झारखंड में अंग्रेजी शराब अब सस्ती होगी. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने शराब की बिक्री पर मात्र पांच प्रतिशत वैट वसूलने का प्रस्ताव तैयार किया है. जानिए अब कितने कीमतों पर मिलेंगी शराब? ऐसे में अगर 4950 रुपये में मिलने वाली शराब करीब 3400 रुपये में मिलने लगेगी. वहीं 2220 रुपये में मिलने वाली शराब 1600 में भी मिल सकेगी. वहीं 1060 रुपये में मिलने वाली बोतल की कीमत 550 रुपये हो जाएगी. और 760 रुपये में मिलने वाली शराब 400 रुपये तक में मिल जाएगी. इसके अलावे बीयर की कीमतों में भी 30 से 40 रुपये…
जमशेदपुर : 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पूर्वी सिंहभूम जिला में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है । इसी क्रम में समाहरणालय परसिर से उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान तथा धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । साथ ही उक्त मौके पर पोषण पखवाड़ा से संबंधित शपथ भी लिया गया । मौके पर उप विकास आयुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत किए जा रहे कार्यों एवं जागरूकता रथ के रोस्टर के संबंध में जानकारी ली। जागरूकता रथ के द्वारा…
रांची : झारखंड में नयी उत्पाद नीति लागू होने पर शराब सस्ती होगी. सरकार शराब पर लगनेवाली मूल्य वर्धित कर (वैट) को कम करने जा रही है. राज्य में वर्तमान में शराब पर 75 फीसदी वैट लगता है. इसे घटाकर पांच फीसदी करने की तैयारी है. वैट की दर कम होने से राज्य में शराब सस्ती होगी. उत्पाद और मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड के परोसी राज्यों पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में शराब पर लगनेवाला वैट काफी कम है. ऐसे में इन राज्यों से लोग शराब खरीद कर झारखंड लाते हैं. इससे राज्य को आर्थिक नुकसान होता…
RANCHI : झारखंड में 450 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। दरअसल झारखंड में हुए 450 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ के EOW में केस रजिस्टर किया था। लेकिन इस मामले में जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। दो राज्यों के बीच कार्डिनेशन नहीं होते देख अब इस मामले को CBI के हैंडओवर करने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आए दस्तावेजों और IAS अधिकारियों के नामों के आधार पर अब मामला CBI तक पहुंच गया…
हजारीबाग : जिला उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सहायक उत्पाद आयुक्त शिव प्रसाद साहू के नेतृत्व में दारू थाना क्षेत्र के कनजीया नामक स्थान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में लगभग 50 से 60 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद हुई है. हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. कुछ दिनों पहले ही दारू थाना क्षेत्र में लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद हुई थी. उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त शिव कुमार…
खूंटी : राजधानी से सटे खूंटी एक इलाके में अज्ञात युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शव जलाने का प्रयास किया गया. यह कर्रा थाना क्षेत्र के लोधमा पंचयात के मुरहू पार टांड़ की घटना है. खूंटी एसपी अमन कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है. सूचना पाकर कर्रा थाना प्रभारी सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, कर्रा पुलिस की टीम युवती की पहचान करने में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार मुरहू पार टांड़ खेत में बने…
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो डैम में शुक्रवार शाम नहाने के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में परसुडीह गोलपहाड़ी गुरुद्वारा के पीछे रहने वाले राजेंद्र सिंह ऊर्फ बब्बू का पुत्र अमरजीत सिंह ऊर्फ सोनू और गोलमुरी विजय नगर निवासी आशीष शामिल है. घटना के बाद दोनों को टीएमएच लाया गया. जहां परिजनों ने प्रबंधन पर इलाज में देरी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार आशीष और अमरजीत अपने साथियों के साथ डोबो डैम में घूमने के लिए गये थे. जहां नशा करने के बाद सभी…
गम्हरिया / सरायकेला : गम्हरिया थाना क्षेत्र के नुआगढ़ गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने नदी किनारे एक पेड़ से लटकता हुआ एक युवती का शव देखा। इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी मृतका की पहचान नहीं कर सका। थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी…
लोहरदगा : लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सिडीपा-बदला रोड पर एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया जब एक मालवाहक ट्रक और उस पर लदी जेसीबी मशीन बिजली की हाइटेंशन तार की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गाड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं, हालांकि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, बगड़ू से तेतर टोली की ओर जा रहे मालवाहक ट्रक पर एक जेसीबी मशीन लदी हुई थी। जैसे ही वाहन बक्सिडीपा-बदला रोड के समीप पहुंचा, जेसीबी मशीन 11 हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार से टकरा गई। इस टक्कर के चलते शॉर्ट…
GARWA : गढ़वा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरैया गांव स्थित नदी आरा टोला में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। पास के तालाब में डूबने से चार युवतियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लाडो सिंह (10 वर्ष), अंकिता सिंह (22 वर्ष), रोमा सिंह (18 वर्ष), और मीठी सिंह (15 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मीठी और रोमा छठी कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर आई थीं। शुक्रवार को ये चारों बच्चियां और मीठी का भाई तालाब में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान एक के बाद एक चारों…