Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
उत्तराखंड : टिहरी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। फरीदाबाद से चमोली जा रही एक थार गाड़ी खाई में गिर गई जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक महिला को बचाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पांचाें मृतकों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
पश्चिमी सिंहभूम : चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गये है। घायल जवानों को रांची एयरलिफ्ट किया गया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। जराईकेला थाना क्षेत्र के राधापोड़ा जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले सुरक्षाबलों के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान ही नक्सलियों के द्वारा आईईडी ब्लास्ट किया गया, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं। इलाके में कोबरा और झारखंड जगुआर के जवानों के द्वारा अभी भी अभियान जारी है। दोनों घायल जवानों को एयरलिफ्ट…
जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद बिरसानगर प्रखंड में समाजसेवी वीरेंद्र सिंह के सहयोग से जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में आज हनुमान जयंती मनाया गया जिसमें हजारों लोगों के बीच गुड़,चना और शरबत का वितरण किया गया| जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रांत धर्म प्रचार प्रमुख संजय चौरसिया,धर्म यात्रा जिला प्रमुख हर्ष यादव जी, सह जिला प्रमुख जितेंद्र कुमार, दीपक कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष भोला जी, प्रखंड मंत्री अमित राम, चिंटू सिंह राजपूत, राजेश सिंह चंद्रवंशी, राजू कर्मकार, सूरज प्रमाणिक, गणेश गौउण्डर, मातृशक्ति प्रमुख कलावती पाठक दुर्गावाहिनी प्रमुख रेणु देवी,भानु देवी, एवं अन्य उपस्थित थे।
जमशेदपुर। विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को बिरसानगर मंडल क्षेत्र में विधायक निधि से स्वीकृत ₹34 लाख से अधिक राशि की विभिन्न विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। समारोह के दौरान जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें बिरसानगर जोन-6 में तमाडिया सरकारी स्कूल से बागची दुकान होते हुए बुधराम खालकों के सामने वाला नाला तक नाली निर्माण कार्य शामिल है, जिसकी लागत ₹11,17,695 है। जोन-5 के हरि मंदिर क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण के लिए ₹5,09,825 की राशि स्वीकृत की गई है। जोन-4 में सड़क…
जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का विस स्तरीय सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओ से पार्टी की नीतियाँ एवं उपलब्धियों और झारखंड की वर्तमान झामुमो-कांग्रेस सरकार के विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। टेल्को न्यू मार्केटस्थित गुरुद्वारा परिसर में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्वी विधानसभा के विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, सम्मेलन के प्रभारी…
मंदिर निर्माण अवरुद्ध होने पर सनातन उत्सव समिति ने जताई चिंता, डीसी से करेगी मुलाकात जमशेदपुर : श्री हनुमान प्राकट्य उत्सव के अवसर पर साकची स्थित हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई, जिसके बाद महाआरती और भोग प्रसाद का वितरण हुआ। रात में रंग-बिरंगी आतिशबाजी और भजन संध्या ने भक्तों का मन मोह लिया। पूजन कार्य पंडित पिंटू पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सनातन उत्सव समिति के तत्वावधान में किया गया। आयोजन में अप्पू तिवारी, चिंटू सिंह, कुमार संदेश, वीर सिंह, सुरेंद्र शर्मा,चंदन उपाध्याय, कन्हैया पांडेय,…
यूनियन हमेशा से मजदूर हित के कार्य करती है, कार्यों को संपन्न करने में विलंब हो सकता है लेकिन निर्णय हमेशा मजदूर हित में होगा : राकेश्वर पांडेय जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड एम्पलाइज यूनियन की आम सभा आज यूनियन के रजिस्टर्ड कार्यालय बिष्टुपुर में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई, आम सभा का संचालन दिनेश कुमार ने किया और बैठक का विषय प्रवेश करवाया, अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के समय से रजिस्टर्ड झारखंड राज्य के 980 यूनियन का रजिस्ट्रेशन 2016 में खारिज कर दिया गया था इसलिए यूनियन…
सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने, महत्वपूर्ण दस्तावेज, पंजी, संचिका आदि की जांच कर बेहतर रखरखाव एवं उचित संधारण के दिए निर्देश JAMSHEDPUR : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा विभिन्न सरकारी कार्यालयों के निरीक्षण के क्रम में आज अंचल कार्यालय, जमशेदपुर का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होने आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से गए पत्रों के कंप्लायंस, कैशबुक समेत अलग-अलग विभागों को भूमि हस्तांतरण, सरकारी भूमि का अतिक्रमण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, नामांतरण, टाटा लीज अतिक्रमण अभिलेख एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच की साथ ही सभी दस्तावेजों को दुरूस्त रखने…
जमशेदपुर : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नारायणपुर गांव के निवासी धीरज महतो उर्फ बंटी महतो पर एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण और मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी ने पहले उससे शादी का वादा किया, फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मारपीट भी की। यह मामला जादूगोड़ा थाना में कांड संख्या 23/25 के तहत दर्ज किया गया है। पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे के पड़ोसी हैं, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील बन जाता…
JAMSHEDPUR : समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे । बैठक में नशीली दवाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों, नशीले पदार्थों के उत्पादन, प्रसंस्करण और तस्करी की रोकथाम पर चर्चा की गई। इसके अलावा, नगर क्षेत्र के युवा आबादी में नशे के…