Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
लोकतंत्र सवेरा : देश की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग Indian Premier League (आईपीएल) में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका मिलता है। इसी कड़ी में बिहार के लिए गर्व की खबर सामने आई है। बिहार के सतजोरा निवासी पंकज तिवारी को Royal Challengers Bangalore (RCB) ने अपने प्रैक्टिस सेशन के लिए नेट बॉलर के रूप में टीम में शामिल किया है। बताया जा रहा है कि आईपीएल सीजन की तैयारियों के तहत आरसीबी की टीम अभ्यास सत्र में युवा और प्रतिभाशाली गेंदबाजों को मौका दे रही है। इसी क्रम में पंकज तिवारी को भी नेट बॉलर…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित लाल भट्ठा मेन रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज मुंडुंडा (10) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि राज अपने पिता के साथ पास स्थित नदी की ओर गया था। नदी से पानी पीने के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक हाइवा ने उसे अपनी चपेट…
सरायकेला खरसावां/चांडिल : पश्चिमी सिंहभूम विधानसभा के विधायक सरयू राय द्वारा विधानसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्न के जवाब में हफ़ीज़ुल हसन, मंत्री, जल संसाधन विभाग, झारखंड सरकार द्वारा दिए गए उत्तर पर विस्थापित अधिकार मंच के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने गंभीर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राकेश रंजन महतो ने कहा कि स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के अंतर्गत बने चांडिल डैम से प्रभावित हजारों परिवार आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं। विधानसभा में दिए गए जवाब से यह स्पष्ट होता है कि कागजों पर भले ही कई कार्य पूरे दिखाए जा रहे हों, लेकिन वास्तविकता में अनेक विस्थापित परिवार…
आज के दौर में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। पहले जहां हार्ट अटैक को बढ़ती उम्र की बीमारी माना जाता था, वहीं अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। विशेषज्ञ इसकी सबसे बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान को मानते हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि खतरा कई बार हमारे अपने किचन में ही छुपा होता है। हाल ही में World Health Organization (WHO) की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि कुछ तरह के कुकिंग ऑयल और फैट का ज्यादा इस्तेमाल दिल की सेहत के लिए बेहद…
मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के जोगीपुरवा गांव से एक चौंकाने वाली और चिंताजनक घटना सामने आई है। यहाँ एक 17 वर्षीय किशोर का व्यवहार अचानक बदलकर डॉगी जैसी स्थिति में पहुँच गया है। वह न सिर्फ कुत्तों की तरह भौंकने लगा है, बल्कि उसके बैठने और चलने का तरीका भी पूरी तरह बदल गया है। मामला करन नाम के 17 वर्षीय छात्र का है, जो कक्षा 8 का विद्यार्थी है। करन के पिता भाईलाल ने बताया कि चार महीने पहले करन अपने ननिहाल हरौवा गया था, जहाँ उसे एक कुत्ते ने काट लिया…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और युद्ध की खबरों के बीच देश में एलपीजी गैस को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। कई जगहों पर लोगों के बीच यह डर भी देखा जा रहा है कि गैस की कमी हो सकती है। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश में एलपीजी की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है और किसी भी तरह की कमी नहीं है। रोजाना लाखों उपभोक्ताओं के घरों तक गैस सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। कालाबाजारी और जमाखोरी पर…
जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में 14 मार्च यानी आज जन सेना पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और एकजुटता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री जयराम दास ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिलकर केक काटकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों और समर्थकों के बीच लड्डू वितरित किए गए और पार्टी की मजबूती तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। नेतृत्व कर रहे जयराम दास ने कहा कि जन सेना पार्टी…
रांची/जमशेदपुर : झारखंड में प्रस्तावित खनन पट्टा (माइनिंग लीज) से जुड़ी जानकारी को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत दायर एक आवेदन में रांची जिले के तमाड़ अंचल में प्रस्तावित पत्थर खनन पट्टा से संबंधित अहम दस्तावेज और स्वीकृतियों की जानकारी मांगी गई है। यह आवेदन जमशेदपुर निवासी नारायण लाल द्वारा दायर किया गया है। आवेदन को रांची उपायुक्त कार्यालय ने आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को अग्रसारित कर दिया है। हालांकि आवेदन दिए जाने के करीब दो से तीन माह बीत जाने के बाद भी…
जमशेदपुर : शहर के मानगो क्षेत्र में स्थित पोस्ट ऑफिस रोड से चटाई कॉलोनी जाने वाली मुख्य सड़क पर अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क के किनारे कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे कॉलोनी में आने-जाने वाले लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। https://www.instagram.com/reel/DVygvyNDFBp/?igsh=MWJmdmhhZHA0YWNqOA== स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस सड़क का उपयोग चटाई कॉलोनी के करीब 50 से अधिक परिवार नियमित रूप से करते हैं। लेकिन अतिक्रमण के कारण सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो…
रांची : कई हिस्सों में इन दिनों Jharkhand Gas Crisis की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। रसोई गैस की किल्लत की आशंका से उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। गैस बुकिंग से लेकर सिलिंडर प्राप्त करने तक लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की कई गैस एजेंसियों में सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं और लोग घंटों इंतजार के बाद भी गैस सिलिंडर पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. कई उपभोक्ताओं का कहना है कि किसी भी माध्यम से गैस बुकिंग करना मुश्किल हो गया है। अगर किसी तरह…