जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 18 अक्टूबर को उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने अन्य पदाधिकारियों के साथ साकची स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी के माध्यम से शहर के प्रमुख क्षेत्रों और संवेदनशील चौक-चौराहों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतत निगरानी, त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
Advertisements
Advertisements

Advertisements

