जमशेदपुर : दक्षिणी करनडीह की मुखिया सरस्वती टुडू की ओर से करनडीह में ग्रीन टीम और क्लीन सिटी अभियान की शुरुआत आज से की गई है. इस मौके पर पंचायत भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया था. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, विशिष्ट अतिथि पलटन मुर्मू, ग्राम प्रधान सपाई सोरेंन आदि मौजूद थे.


स्वर्गीय अंबेडकर व गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. समारोह की शुरूआत अतिथियों ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की. उद्घाटन समारोह में बरी मुर्मू ने कहा कि इस तरह का प्रयास सराहनीय है. अन्य पंचायत की ओर से भी इस तरह की योजना शुरू की जानी चाहिए. इससे गांव में साफ सफाई बनी रहेगी.
अभियान की शुरुआत अध्यक्ष बारी मुर्मू ने मौके पर हरी झंडी दिखाकर की. इस दौरान अभियान में लगी पंचायत की महिलाओं को हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करते हुए भी देखा गया.
समारोह में दक्षिण पंचायत की मुखिया सरस्वती टुडू ने कहा कि इस पंचायत को जिले ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में अलग पहचान दिलाना है. इसी के उद्देश्य से ग्रीन टीम का गठन किया गया है. इसमें शामिल लोग स्वच्छता से लेकर हरियाली तक का काम करेंगे. इसके लिए दो महिला और एक पुरुष का चयन किया गया है. इन तीनों को मासिक मानदेय देने का काम किया जाएगा. सफाई अभियान के लिए प्रत्येक गांव से गांव के एक घर से प्रतिमाह ₹60 और दुकानों से ₹200 का शुल्क लिया जाएगा. इस शुल्क से ही अभियान में सहयोग देने वाले लोगों को मानदेय देने का काम किया जाएगा. इसके अलावा भी अन्य कार्य भी किए जाएंगे.
मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया पलटन मुर्मू ने कहा कि इस तरह की योजना को गांव में उतरना काफी सराहनीय पहल है. इसके लिए उन्होंने मुखिया सरस्वती टुडू की सराहना की. अन्य पंचायत के मुखिया से भी कहा कि वे इसपर अमल कर अपने पंचायत को भी साफ सुथरा और हरियाली युक्त बना सकते हैं. समारोह में ग्राम प्रधान सुपाई सोरेन के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
