जमशेदपुर : शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो जमशेदपुर दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे हाल के दिनों में अपहृत हुए कैरव गांधी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाएंगे और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी लेंगे।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
इसके अलावा श्री महतो घाटशिला स्थित तारापद महतो के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे और शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए आजसू जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो श्री सुदेश कुमार महतो दोपहर 1 बजे जमशेदपुर स्थित सर्किट हाउस से सीधे अपहृत कैरव गांधी के आवास पहुंचेंगे। वहां वे परिवार के सदस्यों से मिलकर उनकी पीड़ा सुनेंगे और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाएंगे।
अप्पू तिवारी ने कहा कि इस अवसर पर श्री महतो केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त करेंगे। राज्य में बढ़ते अपराध, अपहरण, हत्या और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर वे सरकार को घेरेंगे। उन्होंने बताया कि आजसू सुप्रीमो भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार के मुखिया और उनके नुमाइंदों के खिलाफ नए स्वरूप में आंदोलन की घोषणा करेंगे और जनता की सुरक्षा को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष को और तेज करने की बात कहेंगे।
इसके उपरांत सुदेश कुमार महतो घाटशिला स्थित तारापद महतो के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करेंगे। साथ ही यह आश्वासन देंगे कि आजसू पार्टी न्यायिक प्रक्रिया के तहत दोषियों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी और पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
वहीं आजसू जिला समिति पूर्वी सिंहभूम ने पार्टी सुप्रीमो के इस दौरे का स्वागत करते हुए कहा है कि संगठन उनके साथ साए की तरह खड़ा रहेगा और कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आंदोलन को पूरी ताकत से आगे बढ़ाएगा। जिला समिति ने दोहराया कि आजसू पार्टी जनता की आवाज बनकर अन्याय और अपराध के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।