जमशेदपुर। एड्स दिवस पर गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के पी अहमद के निर्देश पर कैंप कोऑर्डिनेटर सह संस्था के जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश की ओर से एड्स नियंत्रण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर कमलेश ने एड्स बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते हुए बचाव तथा लक्षण के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम के तहत संडे मार्केट बिरसानगर जोन नंबर 1 एवं जोन नंबर 8, आदित्यपुर मगध सम्राट हॉस्पिटल, मानगो चेपापुल समेत कई क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव अमन राज, मिली दास, रुकैया खातून, मोहम्मद मिन्नत इत्यादि ने सहयोग किया।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

