रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके कांके रोड़ स्थित आवास पर रांची सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 19 और 20 अप्रैल को रांची में होने वाले एयर शो के लिए आमंत्रित किया। रांची में पहली बार विश्वस्तरीय एयर शो होने जा रहा है। इस एयर शो के लिए संजय सेठ के आमंत्रण को हेमंत सोरेन ने स्वीकार कर लिया है।
Advertisements
Advertisements

