जमशेदपुर : मानव अधिकार सहयोग संघ भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिल्पा शर्मा के जमशेदपुर आगमन पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सर्किट हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान एवं कांग्रेस पार्टी की जिला सचिव शिल्पा चक्रवर्ती ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर दोनों कांग्रेस नेताओं ने श्रीमती शर्मा का अभिनंदन करते हुए उनके सामाजिक एवं मानवाधिकार संबंधी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा एवं समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनका योगदान प्रेरणादायक है. स्वागत कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकारों, मानवाधिकार संरक्षण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने श्रीमती शिल्पा शर्मा के उज्ज्वल नेतृत्व एवं समाजसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की. कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
