घाटशिला : भारतीय जनता पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से सोमवार को घाटशिला में दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में भाजपा झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए की गई।

बैठक के प्रथम सत्र में जिला पदाधिकारियों, जिला मोर्चा अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर), सदस्यता विस्तार अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
द्वितीय सत्र में पूर्व जिला अध्यक्षों, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, पूर्व जिला पदाधिकारियों एवं पूर्व मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही एवं जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
अपने संबोधन में भानु प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने संगठनात्मक समन्वय, सक्रिय जनसंपर्क एवं सामूहिक प्रयासों के माध्यम से पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आग्रह किया. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मार्डी, काजल महाकुड, देवदत्त साव, हेमंत नारायण देब, रोहित सिंह परमार, ज्योत्सना मयी बेरा, गीता मुर्मू, राहुल पांडेय, कृष्णा शर्मा, गौर चंद्र पात्र, राजाराम महतो, रंगलाल महतो, चंदना मुर्मू, अशोक अग्रवाल, कृष्णा पाल, दीपक दंडपात, मोंटू कुमार सिंह, सुजन मान्ना, बृजेश सिंह, सुबोध सिंह, विजय पांडेय, कमलकांत सिंह, शुभेंदु पात्र, महादेव महतो, गुरुचरण मार्डी, अमरदीप शर्मा, तनुश्री नंदा, जयंत घोष, अशोक पासवान, संजय महाकुड़, काकुली सिंह, दिलीप पांडा, रबीना कौर, सरोज दत्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

