जमशेदपुर : सामाजिक संस्था “कोशिश–एक मुस्कान लाने की” की ओर से आगामी 27 सितंबर को आयोजित होने वाले महारक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर बागुनहातु में स्थानीय परिजनों एवं सहयोगियों के साथ बैठक हुई. बैठक की शुरुआत नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद रक्तदान शिविर को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने शिविर में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और जरूरतमंद मरीजों तक रक्त की उपलब्धता पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्णय लिया।
Advertisements
Advertisements


