Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
जमशेदपुर : झारखंड सशस्त्र पुलिस-6 (JAP-6) की परिवहन शाखा में शुक्रवार को नवनिर्मित चारपहिया वाहन स्टैंड एवं नवनिर्मित समादेष्टा कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया गया। दोनों नवनिर्मित सुविधाओं का उद्घाटन वाहिनी के समादेष्टा श्री राजेश कुमार (भा.पु.से.) ने किया. उद्घाटन के अवसर पर समादेष्टा ने नवनिर्मित वाहन स्टैंड एवं कार्यालय कक्ष का निरीक्षण किया और इसकी उपयोगिता की जानकारी ली। आधुनिक एवं व्यवस्थित सुविधाओं के निर्माण से वाहिनी के कार्यों को और अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है. इस अवसर पर झारखंड सशस्त्र पुलिस-6 के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।…
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के आनंद नगर में शुक्रवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 10 से 15 युवकों ने ठेला चालक छोटू पासवान पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हथियारों से लैस युवक उसके घर पहुंचे और छोटू को घर से खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई और चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे छोटू के एक साथी को भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की। दोनों के लहूलुहान होने के बाद हमलावर मौके से फरार…
टोंटो थाना क्षेत्र के केन्जरा टोला तारोबबुरु गांव की घटना, दो संदिग्ध गिरफ्तार, निशानदेही पर खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या तक पहुंच गया। केन्जरा टोला तारोबबुरु गांव में एक परिवार के पति, पत्नी और उनके 12 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए तीनों शवों को कथित रूप से छिपा दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में…
पहले 60-60 सीटों पर था दाखिला, एएनएम में 50 सीटें स्वीकृत; विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जताई खुशी जमशेदपुर : शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के अधीन संचालित नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग को बीएससी नर्सिंग और जीएनएम पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़ाकर 100-100 करने की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा एएनएम पाठ्यक्रम के लिए 50 सीटों की भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे पहले संस्थान में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम में 60-60 सीटें स्वीकृत थीं। सीटों में हुई इस वृद्धि से अब अधिक विद्यार्थियों को नर्सिंग शिक्षा…
जमशेदपुर : गोलमुरी क्षेत्र की बदहाल यातायात व्यवस्था, अव्यवस्थित पार्किंग और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर आजसू पार्टी ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। जिला प्रशासन को दिए गए एक सप्ताह के अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होने के बाद आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा कि अब आंदोलन को निर्णायक दिशा में ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अप्पू तिवारी ने आरोप लगाया कि गोलमुरी शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन…
जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले वर्ष हुए छत हादसे में मृतकों के परिजनों को मुआवजा और मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी नहीं मिलने का मामला अब झारखंड राज्य सूचना आयोग पहुंच गया है। जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु ने झारखंड राज्य सूचना आयोग (JSIC) के समक्ष द्वितीय अपील दायर की है। उनका आरोप है कि एमजीएम अस्पताल के जन सूचना पदाधिकारी की ओर से उनके आरटीआई आवेदन का निर्धारित अवधि में जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद दायर प्रथम अपील पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. जानकारी के अनुसार, 3 मई 2025 को…
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी चंदन गिरी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी ईशिका कौर और सास राजकुमारी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इंदिरा नगर स्थित दोनों के घरों में छापेमारी कर दोनों को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई के बाद हत्याकांड की जांच ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस अब मामले में नामजद साले गोलू कौर समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. चंदन गिरी की हत्या 25 अगस्त को हुई थी। उसका शव उसके ससुराल के पास एक दुकान के…
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हावड़ा ब्रिज के सामने स्थित भारत पेट्रोल पंप पर गुरुवार की रात सीएनजी भरने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय तुषार कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तुषार की शादी महज दो महीने बाद होने वाली थी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है. जानकारी के अनुसार, तुषार पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरने का काम कर रहा था। इसी दौरान गैस का दबाव अधिक होने के कारण सीएनजी पाइप अचानक फट गया। पाइप से जुड़ा नोजल तेज…
भोपाल : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जहां देशभर में भाई-बहन के प्रेम का पर्व मनाया जाएगा, वहीं 28 अगस्त को आसमान में एक खास खगोलीय घटना घटित होगी। सावन पूर्णिमा के दिन गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। इस दौरान चंद्रमा का करीब 96.3 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की घनी छाया में चला जाएगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग तांबे जैसा लाल दिखाई दे सकता है. हालांकि, इस खगोलीय घटना को लेकर भारत के लोगों के लिए खास बात यह है कि चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के दौरान भारत में दिन का समय होगा और चंद्रमा…
जमशेदपुर : बहुभाषीय संस्था ‘सहयोग’ के तत्वावधान में गुरुवार को तुलसी भवन स्थित चित्रकूट कक्ष में सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सावन की उमंग, लोक संस्कृति और उत्सवधर्मिता से सराबोर इस आयोजन में संस्था की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की मौजूदगी और सावन के लोकगीतों ने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया। शिव वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ….. समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और शिव वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम के लिए रीना सिन्हा ने रोली-टीका, पुष्पमाला, कैंडल तथा तेल-बाती से सुसज्जित पूजन थाली तैयार की। अतिथियों एवं सदस्याओं…